कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से भाजपा जिला कबीरधाम (कवर्धा) के जिला संगठन का विस्तार करते हुए नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक मजबूती की दिशा में किए गए इस फेरबदल के तहत पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार जिला संगठन में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री–प्रभारी, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी सेल, प्रशिक्षण, अनुसंधान, कार्यक्रम सूचना, संवाद सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इस संगठनात्मक विस्तार से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में संगठन और अधिक सक्षम होगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनसंपर्क और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

