रायपुर। पारदर्शिता किसी भी मजबूत व्यवस्था की बुनियादी आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने ई-सर्विस प्रणाली को अपनाते हुए कार्यप्रणाली में बड़ा डिजिटल परिवर्तन किया है। इस पहल के तहत बॉटलिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित, सुरक्षित और पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-चालान, सिंगल विंडो लॉग-इन सिस्टम, यूजर रजिस्ट्रेशन, रियल-टाइम कैश कलेक्शन सूचना, तथा सेंट्रल वीडियो मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से सभी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और नियंत्रण दोनों सुनिश्चित हुए हैं।
इसी तरह एनओसी परमिट जारी करने की ऑनलाइन व्यवस्था, ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, आधार-इनेबल्ड बायोमेट्रिक उपस्थिति, तथा टोल-फ्री शिकायत निवारण सुविधा जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से आबकारी विभाग की कार्यक्षमता, विश्वसनीयता और जवाबदेही में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
डिजिटल नवाचारों के माध्यम से आबकारी विभाग न केवल प्रशासनिक रूप से अधिक सक्षम हुआ है, बल्कि आम नागरिकों और हितधारकों को भी तेज, सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

