रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की इस वर्ष की पहली मंत्रिमंडल बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है। नए साल की पहली बैठक होने के कारण इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। उस बैठक में भी राज्य सरकार ने कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई थी।
अब 21 जनवरी को होने वाली इस बैठक से राज्य को नई दिशा देने वाले निर्णयों की उम्मीद की जा रही है।


