Raipur Suicide: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला आरक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज़ाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा का शव शनिवार रात करीब 8:30 बजे फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल आज़ाद चौक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के पीछे की असली वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

