छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरझाल में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय असुर मरकाम के रूप में हुई है, जो पेशे से हाईवा चालक था।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
परिजनों के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था। इसी कारण इस बार गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

