छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। झारखंड निवासी घायल श्रमिक मनीष कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस हादसे में अब तक 24 मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि 9 अन्य घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों में अधिकांश दूसरे राज्यों के मजदूर शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बायलर में ज्यादा दबाव बनने के कारण जोरदार विस्फोट हुआ।
साथ ही सुरक्षा नियमों में लापरवाही और मशीनों के रखरखाव में कमी को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

