छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ढोंगी बाबा द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आरोपी निर्मल बाबा (60) ने इलाज के नाम पर महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील तस्वीरें खींच लीं।
पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी क्षेत्र में आकर खुद को चमत्कारी बताता था।
आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर बिलासपुर से मध्यप्रदेश के मैहर ले गया, जहां होटल में ठहराकर कई बार दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी ने महिला की अश्लील तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो वायरल कर दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

