छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते 65 वर्षीय पति जीवन नोरगे ने अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे के अंदर महिला का शव मिला, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी और टूटी चूड़ियां भी बरामद की गई हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


