भिलाई के जुनवानी रोड कोहका स्थित रानी अवंती बाई सरोवर पर संकट गहराता जा रहा है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विधायक का कहना है कि कुछ बिल्डर और भू-माफिया इस सरोवर की जमीन को ‘निजी जमीन’ बताकर उसके अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह मामला पहले न्यायालय तक भी पहुंच चुका है, लेकिन एक बार फिर क्षेत्र में इसको लेकर गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है।
रिकेश सेन ने कहा कि तालाब के आसपास की जमीन का सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड की जांच बेहद जरूरी है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह ऐतिहासिक सरोवर कंक्रीट के जंगल में बदल सकता है।
स्थानीय लोगों के लिए यह सरोवर केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि उनकी परंपरा और जीवन का अहम हिस्सा है।
अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री के फैसले पर टिकी हैं।

