छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहां जमीन विवाद के चलते छोटे भाई दौलत दुबे ने अपने बड़े भाई कृष्णकांत दुबे (38) को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
जानकारी के अनुसार, कृष्णकांत अपनी कथित पत्नी के साथ गांव पहुंचे थे और जमीन बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया।
आरोप है कि पहले दोनों के बीच मारपीट हुई, फिर दौलत ने कृष्णकांत को कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना के वक्त मां और पत्नी मौके पर मौजूद थीं, लेकिन वे उसे बचा नहीं सकीं। दमकल की टीम ने आग बुझाकर शव बाहर निकाला।
पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में लेकर BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

