सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के देवनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका की पहचान चिंतामनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में पति संतलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी ने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। आशंका है कि इसी दौरान मारपीट हुई, जिससे महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रही कुछ भ्रामक बातों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
एसडीओपी के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण स्पष्ट होंगे।

