बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक कांस्टेबल की पहचान लीवन भुआर्य (35) निवासी ग्राम हथौद के रूप में हुई है। वे कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में पदस्थ थे।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल नाइट ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में लौटे थे। इसके बाद चौथी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच शुरू की गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

