रायपुर। राजधानी रायपुर में होने वाले IPL 2026 मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने रायपुर में होने वाले मैचों के टिकट बिक्री की तारीख का ऐलान कर दिया है। टीम की ओर से जानकारी दी गई है कि मैच टिकटों की ऑनलाइन बिक्री कल से शुरू होगी।
जानकारी के मुताबिक, टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होंगे। क्रिकेट फैंस RCB की आधिकारिक वेबसाइट http://shop.royalchallengers.com/ticket पर जाकर टिकट बुक कर सकेंगे।
RCB ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी इस संबंध में पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है। रायपुर में IPL मैचों को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा।
दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। माना जा रहा है कि टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा रहने वाली है, इसलिए फैंस को जल्द बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है।


