रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के निर्माण और कमीशनिंग कार्य के चलते 10 और 11 जून 2026 को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक और नॉन-इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking) कार्य किए जाने के कारण 8 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा।
रेलवे के अनुसार, 10 जून 2026 को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर शाम 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसके बाद मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून सुबह 11:30 बजे से 12 जून तड़के 2:30 बजे तक किया जाएगा।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 68709 रायपुर – डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
- 68710 डोंगरगढ़ – रायपुर (11 एवं 12 जून)
- 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया (10 एवं 11 जून)
- 68712 गोंदिया – डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
- 68713 गोंदिया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
- 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया (10 एवं 11 जून)
- 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – बालाघाट (10 एवं 11 जून)
- 68715 बालाघाट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
- 68705 रायपुर – डोंगरगढ़ पैसेंजर: 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित होगी। दुर्ग से डोंगरगढ़ के बीच सेवा रद्द रहेगी।
- 68706 डोंगरगढ़ – बिलासपुर पैसेंजर: 10 एवं 11 जून को दुर्ग स्टेशन से प्रारंभ होगी। डोंगरगढ़ से दुर्ग के बीच संचालन नहीं होगा।

