रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत रमेश कुमार शर्मा को अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए की गई है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर हैं।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद रमेश कुमार शर्मा सहकारिता विभाग और सहकारी समितियों से जुड़े कार्यों की निगरानी और संचालन करेंगे।

