नई दिल्ली। TECNO ने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया Tecno Pova 8 लॉन्च कर दिया है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर गेमिंग और हेवी यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है।
कीमत और उपलब्धता
Tecno Pova 8 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
- 6GB + 128GB – ₹29,999
- 8GB + 128GB – ₹31,999
यह स्मार्टफोन 16 Bit White, Terminal Green और Plasma Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।
144Hz डिस्प्ले और दमदार डिजाइन
फोन में 6.76 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1500Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसके बैक पैनल पर Alive Matrix Display दिया गया है, जो नोटिफिकेशन को आकर्षक तरीके से दिखाता है। डिवाइस MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है। बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए इसमें G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी शामिल हैं।
50MP कैमरा और 8000mAh बैटरी
Tecno Pova 8 में 50MP Sony LYT-600 रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा पोर्ट्रेट, सुपर नाइट, व्लॉग, टाइम-लैप्स और स्लो मोशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह सिंगल चार्ज पर लंबा बैकअप देने में सक्षम है।
इन स्मार्टफोन्स से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Tecno Pova 8 का मुकाबला Motorola Edge 60 Pro, Samsung Galaxy A36 5G और Realme 15 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है।

