धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पत्नियों को एक साथ रखने की मांग को लेकर एक युवक करीब 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पहले भी कर चुका है ऐसा कारनामा
घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड़रा की है। युवक की पहचान यादराम साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले भी इसी मांग को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ चुका है।
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग युवक को नीचे उतरते देखने के लिए एकत्र रहे।
पुलिस की समझाइश के बाद उतरा नीचे
पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


