रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे की शुरुआत सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक से होगी।
रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल
बैठक के बाद मुख्यमंत्री 11:40 बजे सरगुजा जिले के उदयपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:50 बजे झिरमिति स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाले रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत
भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़ी आस्था के इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाम तक रायपुर लौटेंगे
रामगढ़ महोत्सव के समापन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे रायगढ़ से वापस रायपुर लौटेंगे।


