रायपुर। थर्ड जेंडर (तृतीय लिंग) समुदाय को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग 2 जुलाई को रायपुर में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करेगा। यह इंटरव्यू संबल केंद्र, आईडीएसएमटी बिल्डिंग, महंत कॉलेज के पास, गांधी चौक में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।
20 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के तहत अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पात्र तृतीय लिंग समुदाय के अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जाएगी।
8वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा।
रोजगार से जोड़ने की पहल
समाज कल्याण विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य तृतीय लिंग समुदाय को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। विभाग ने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने की अपील की है।


