Raipur News: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुखनंदन बंजारे के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और यह पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, आत्मीयजनों और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सुखनंदन बंजारे ने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए जनसरोकारों से जुड़ी निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुखनंदन बंजारे का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


