Axar Patel Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए।
इस उपलब्धि के साथ अक्षर पटेल टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले युजवेंद्र चहल 96 विकेट के साथ भारतीय स्पिनरों में सबसे आगे थे।
अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी में भी अपनी उपयोगिता साबित की है। वह टी20 इंटरनेशनल में 500 से अधिक रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि हार्दिक पांड्या ने हासिल की थी। अक्षर अब तक 61 पारियों में 736 रन बना चुके हैं।
टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप सिंह (133 विकेट) पहले, जसप्रीत बुमराह (121) दूसरे, हार्दिक पांड्या (114) तीसरे, अक्षर पटेल (100) चौथे और युजवेंद्र चहल (96) पांचवें स्थान पर हैं। वहीं कुलदीप यादव 95 विकेट के साथ 100 विकेट के आंकड़े से सिर्फ पांच विकेट दूर हैं।


