National News | अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को अयोध्या में हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को ट्रस्ट का नया महासचिव नियुक्त किया गया है।
बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। चंपत राय के इस्तीफे के बाद बजरंग लाल बागड़ा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
कौन हैं बजरंग लाल बागड़ा?
बजरंग लाल बागड़ा मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के निवासी हैं। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं और सरकारी कंपनी NALCO में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद वे पूरी तरह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संगठनात्मक कार्यों से जुड़ गए।
चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों पर मंदिर की दान पेटियों से नकदी और कीमती सामान की


