FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में अब केवल 8 टीमें बची हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद 40 टीमों का सफर समाप्त हो गया है और अब सभी की नजरें क्वार्टर फाइनल पर टिकी हैं।
क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने जगह बनाई है। इनमें फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना पहले विश्व कप जीत चुके हैं, जबकि मोरक्को, बेल्जियम, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल (भारतीय समय)
- 10 जुलाई, रात 1:30 बजे: फ्रांस vs मोरक्को
- 11 जुलाई, रात 12:30 बजे: स्पेन vs बेल्जियम
- 12 जुलाई, रात 2:30 बजे: नॉर्वे vs इंग्लैंड
- 12 जुलाई, सुबह 6:30 बजे: अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड
क्वार्टर फाइनल में पहुंची सभी टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी चैंपियन टीमें एक बार फिर इतिहास रचने की कोशिश करेंगी, जबकि पहली बार खिताब जीतने का सपना देख रही टीमें बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को आने वाले दिनों में हाई-वोल्टेज और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।


