रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय छोटापारा, रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल ने जनसंपर्क संचालनालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
आयुक्त श्री रजत बंसल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्मरण करते हुए सभी से देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक, श्री संतोष मौर्य सहित जनसंपर्क संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


