Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      विष्णु देव साय का गन्ना किसानों को बड़ा फैसला, अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

      October 10, 2026

      विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलों को नई उड़ान, नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद

      October 10, 2026

      अरुण साव की मौजूदगी में 11 अक्टूबर को होगा 240 इलेक्ट्रिक बसों का समझौता, रायपुर-बिलासपुर समेत 4 शहरों को मिलेगी सुविधा

      October 10, 2026

      विष्णु देव साय की पहल से छत्तीसगढ़ में खेलों को नई उड़ान, नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद

      October 10, 2026

      अरुण साव की पहल पर बिलासपुर को ₹38.23 करोड़ की सौगात, खेल कॉम्प्लेक्स से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे काम

      October 9, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » बालकनी में कपड़े निकालने गई महिला की करंट से मौत, बचाने पहुंचे बेटे की भी गई जान
    छत्तीसगढ़

    बालकनी में कपड़े निकालने गई महिला की करंट से मौत, बचाने पहुंचे बेटे की भी गई जान

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बालकनी में सूखने के लिए टंगे कपड़े निकालने गई थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। मां को करंट से चिपका देखकर उसे बचाने पहुंचे 23 वर्षीय बेटे की भी करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

    मृतकों की पहचान कल्याणी बाई यादव (54) और उनके बेटे मधुसूदन यादव (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के साथ बेटी से मिलने छत्तीसगढ़ नगर आई थी। मृतका मूल रूप से धरसींवा के कूंरा गांव की रहने वाली थी, जहां उनका परिवार कृषि कार्य करता है।

    पुलिस के अनुसार मृतका की बेटी छत्तीसगढ़ नगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए यहां आई हुई थी। शुक्रवार दोपहर वह बालकनी में सूखने के लिए टंगे कपड़े निकालने गई थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई।

    मां को करंट से चिपका देखकर उनका बेटा मधुसूदन उन्हें बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कपड़े सुखाने के लिए विंडो कूलर और बालकनी की रेलिंग के बीच जीआई पाइप बांधा गया था। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट आने के कारण बिजली का प्रवाह बालकनी और जीआई पाइप तक पहुंच गया था। कपड़े निकालने के दौरान महिला जीआई पाइप के संपर्क में आई और करंट की चपेट में आ गई। मां को बचाने पहुंचे बेटे को भी करंट लग गया।

    घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ यह भी जांच कर रही है कि बिजली का करंट कूलर और जीआई पाइप तक किस तरह पहुंचा।

    Accident News Chhattisgarh News Raipur Current Accident Raipur News करंट हादसा टिकरापारा बिजली हादसा मां-बेटे की मौत रायपुर क्राइम
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleनगर पंचायत के ट्रैक्टर चालक ने दो सफाईकर्मियों पर किया हमला, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
    Next Article CG News: उफनती लीलागर नदी में एनिकट पार करना पड़ा भारी, बाइक समेत बह गए 2 युवक, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    विष्णु देव साय का गन्ना किसानों को बड़ा फैसला, अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

    October 10, 2026
    छत्तीसगढ़

    विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलों को नई उड़ान, नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद

    October 10, 2026
    छत्तीसगढ़

    अरुण साव की मौजूदगी में 11 अक्टूबर को होगा 240 इलेक्ट्रिक बसों का समझौता, रायपुर-बिलासपुर समेत 4 शहरों को मिलेगी सुविधा

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 14099/ 221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    विष्णु देव साय का गन्ना किसानों को बड़ा फैसला, अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

    October 10, 2026

    विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलों को नई उड़ान, नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद

    October 10, 2026

    अरुण साव की मौजूदगी में 11 अक्टूबर को होगा 240 इलेक्ट्रिक बसों का समझौता, रायपुर-बिलासपुर समेत 4 शहरों को मिलेगी सुविधा

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.