रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राजधानी के तेलीबांधा चौक में लगातार...
सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा अभिनीत फिल्म केसरी वीर अपने रिलीज़ के करीब...
भारत के साथ पंगा लेने के भी बाद पाकिस्तान ने इंटरनेशनल मॉनिटरी फेडरेशन से भीख तो हासिल...
बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे...
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी गर्भवती...
धमतरी। धमतरी जिले के रिसगांव रेंज अंतर्गत मासुलखोई गांव में सोमवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें चार वर्षीय नर तेंदुए की मौत हो गई यह मुठभेड़ उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र में हुई। घटना के वक्त ग्रामीण रंजीत नेताम खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा अपनी जान बचाने के लिए रंजीत ने लाठी से तेंदुए पर हमला किया।इस आत्मरक्षा के प्रयास में तेंदुए ने भी रंजीत पर पलटकर हमला किया, जिससे चेहरे और पैर पर गंभीर चोटें आईं और सात टांके लगाने पड़े। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि तेंदुए की गर्दन और पीठ पर करीब 7 दिन पुराने जख्मों के निशान पहले से मौजूद थे। माना जा रहा है कि ये चोटें किसी अन्य तेंदुए से संघर्ष के दौरान लगी थीं, जिससे वह पहले ही कमजोर हो चुका था। हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को ट्रैक करने के लिए ड्रोन की मदद ली गई। गंभीर रूप से घायल तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू वाहन के जरिए उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वन मंडल अधिकारी (DFO) वरुण जैन ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग चार साल थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को “अलर्ट” मोबाइल ऐप और मुनादी के ज़रिए मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग लगातार निगरानी रख रहा है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार दोपहर को जमकर बारिश हुई।...
इस्लामाबाद। पिछले महीने के 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर लांच किया था।...
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,...
नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों चल रहे शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार...
