इस्लामाबाद। पिछले महीने के 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर लांच किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अलग-अलग इलाके में मौजूद आतंकी शिविरों और ठिकानों को तबाह कर दिया था। सेना ने अपने सटीक हमलों की तस्वीरें करते हुए बताया था कि उन्होंने पीओके में मौजूद आतंक के पनाहगारों से पहलगाम हमले के बदला ले लिया है। तस्वीरों में साफ़ नजर आ रहा था भारतीय वायुसेना के अचूक निशाने से दशतगर्दों के शिविरों में जमकर तबाही मचाई गई है। पाक को इस जवाबी कार्रवाई में भारी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ा है। इसका खुलासा खुद पाकिस्तान के एक बड़े मीडिया संस्थान ने किया है।
पाक के मीडिया ने बताया है कि, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ‘ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस’ लांच किया था। पाक मीडिया ने बताया की भारत के कार्रवाई में पाक आर्मी के 11 जवानों के मौत हुई है जबकि 78 जख्मी हुए। पाक मीडिया के दावे के मुताबिक़ इस हमले में 40 सिविलियन की मौत हुई है जबकि 121 आम लोग जख्मी हुए है। मीडिया ने बताया है कि, इनमें 10 महिलाएं और 27 बच्चे शामिल है।
हालांकि पाकिस्तान सरकार की तरह ही पाकिस्तानी मीडिया के दावे भी पूरी तरह भ्रामक है। भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के शुरुआत में ही 9 इलाकों के 21 आतंकी ठिकानों पर बमबारी और मिसाइल दागे थे। इस हमले में ही 100 से ज्यादा आतंकी मारे गये थे। पाक की तरफ से इन आतंकियों को सामान्य नागरिक बताया गया है। इन मौतों को पाकिस्तान ने इंटरनेशनल मीडिया से छिपाया है, लेकिन सोशल मीडिया हर दिन पड़ोसी देश के झूठ को बेनकाब कर रहा है।

