दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार को ईडी की कार्रवाई में महादेव एप मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान जारी करते हुए ईडी की प्रेस विज्ञप्ति को ‘नया कारनामा’ करार दिया है।
दीपक बैज ने कहा है कि दिन में बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी गारंटी देते हैं और शाम को केंद्रीय गृहमंत्री सरकार को बदनाम करने की ली हुई सुपारी के तहत ईडी का बयान जारी करवाते हैं।
दीपक बैज ने कहा है कि अमित शाह के इशारे पर प्रदेश के लोकप्रिय सीएम की छवि खराब करने का यह निम्न स्तरीय हथकण्डा अपनाया गया हैं। चुनाव मे कांग्रेस पार्टी से सीधा मुकाबला नहीं कर पाने से हताश भाजपा नें ईडी को आगे कर दिया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा है कि यह हास्यास्पद है कि जो सरकार महादेव ऐप के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही थी, ईडी उसी सरकार पर संरक्षण का आरोप लगा रही है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि बिना किसी तथ्य और प्रमाण के रह चलते किसी के भी बोलने मात्र से जाँच एजेंसी नें बयान जारी करके मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की जो जल्दबाजी दिखाई है उसमे भाजपा का चुनावी गणित साफ नजर आ रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि पिछले कुछ महीनो से छत्तीसगढ़ समेत कांग्रेस शासित राज्यों मे की गयी कार्यवाहियो नें इस केंद्रीय जाँच एजेंसी की साख को केंद्र की चाटुकार थानेदार की बन गयी हैं जिसे क़ानून संविधान नियम कायदो की कोई परवाह नहीं। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के षड्यंत्रो से डरने और घबराने वाली नहीं है। बैज ने कहा कि बीजेपी और ईडी के नापाक गठबंधन को कांग्रेस चुनाव मे जनता के बीच ले कर जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि ईडी के षड्यंत्रो के बाद ताली पीटने वाले पूर्व सीएम रमन सिंह के नान घोटाले चिट फंड घोटाला की जाँच ईडी कब करेंगी रमन सिंह नें छत्तीसगढ़ की जनता के हक के पैसे को चिट फंड कंपनियों से लुटवाया था इसकी जांच से ईडी क्यों भाग रही है? ईडी की जांच, तो उनके मंत्री रहे अजय चंद्राकर के ख़िलाफ़ भी लंबित है, प्रवर्त्तन निदेशालय उसकी भी जांच कर ले।

