सुकमा। जिले के तोंगपाल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर मेकाज भेजवा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल के लेदा स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में सीआरपीएफ 227 वाहिनी के एक जवान ने शनिवार सुबह खुद को गोली मार ली। जवान का नाम गौकरण उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा है और जो सीआरपीएफ के 227 बटालियन में पदस्थ था। मृतक जवान मानपुर मोहला का रहने वाला था. शनिवार की सुबह उसकी ड्यूटी गार्ड रूम में लगी हुई थी। इसी दौरान अपने सर्विस बंदूक से खुद की कनपटी में गोली मार ली। बताया जाता है कि सीआरपीएफ जवान गौकरण 1 नवंबर को घर से लौटा था. वो अवकाश पर था, लेकिन आत्महत्या किन कारणों के चलते की इसका खुलासा नहीं हुआ है.

