जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जैसवाल ने कतार में लगकर मतदान किया। बस्तर जिले के 3 विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. जो कि शाम 5 बजsइन तीन सीट में जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा शामिल है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जगदलपुर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला देखा जा रहा है. कांग्रेस ने पूर्व महापौर रहे जतिन जायसवाल को जगदलपुर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं भाजपा ने भी जगदलपुर से पूर्व महापौर रहे किरण देव को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस बार जगलपुर सीट पर मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के पूर्व महापौर के बीच होगा.
जगदलपुर विधानसभा सीट अनारक्षित है. यहां करीब 60 से 65 फीसदी आबादी सामान्य लोगों की है. इस सीट पर माहरा, धुरवा, मुरिया, माड़िया, सुंडी, मारवाड़ी लोग भी रहते हैं. यहां 35 से 40 फीसदी आबादी आदिवासियों की है. इस विधानसभा में पार्टियों का फोकस सामान्य कैटेगिरी के लोगों पर रहता है. माहरा समाज के लोगों की संख्या अधिक होने के कारण साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने माहरा जाति के शामू कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया था.

