रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम में तकनीकी दिक्कत होने से कुछ देर के लिए वोटिंग कार्य प्रभावित हुआ है। भानुप्रतापपुर, मोहला मानपुर, कोंडागांव, कवर्धा, बोड़ला, राजनांदगांव में मशीन खराब होने की जानकारी मिली है।

