चित्रकोट। बस्तर जिले की चित्रकोट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल ने धर्माउर में मतदान किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। वहीं बस्तर जिले के 3 विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 5 तक मतदान होगा. इन तीन सीट में जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा शामिल है.
गौरतलब है कि, बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा सीट नक्सल प्रभावित है. नक्सली अंदरूनी इलाक़ो में हमेशा से ही चुनाव का बहिष्कार करते आ रहे हैं और इस बार भी मतदान से पहले अपनी सक्रियता दिखाते हुए लगातार एक के बाद एक वारदातों का अंजाम दिया है. हालांकि, इस बार बस्तर आईजी ने लोगों को आश्वस्त किया है और कहा है कि चुनाव आयोग ने बस्तर में पर्याप्त सुरक्षा बल भेजी है और इसके अलावा पड़ोसी राज्य तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा की स्पेशल फोर्स भी सीमावर्ती इलाकों में मोर्चा संभाली हुई है.

