रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के जशपुर, रायगढ़ अंचल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे जशपुर विधानसभा के बगीचा में आम सभा को संबोधित करेंगे। महादेव डांड में दोपहर डेढ़ बजे रथ सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से 9 नवंबर को सुबह 11.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

