कांकेर। दुर्गकोंदल थानांतर्गत ग्राम भुस्की में मंगलवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा तो उसमें भरे हुए मवेशी बाहर पड़े हुए थे, जिन्हें तस्करी कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। चालक व तस्कर मौके पर ही वाहन व घायल मवेशियों को छोड़ कर फरार हो गए। मामले में दुर्गकोंदल पुलिस ग्रामीण की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर उसकी जांच कर रही हैं।
पंखाजूर -महाराष्ट्र मार्ग में मंगलवार सुबह 4.30 बजे ग्राम भुस्की के निकट महाराष्ट्र का ट्रक एमएच 24 एबी 8954 दुर्घटना ग्रस्त हो गया। ट्रक के पेड़ से टकराने व दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक के पेड़ से टकराने व दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज ग्रामीणों ने भी सुनी। जब ग्रामीण आवाज की दिशा में गए तो वहां एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो कर पड़ा था। हादसे में घायल मवेशी भी बाहर पड़े हुए थे। लेकिन मौके से चालक व मवेशियों का तस्कर फरार था। इसकी सूचना दुर्गकोंदल पुलिस को दी। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी।

