अंबिकापुर। झोलाझाप डॉक्टर से दवा लेकर एक बच्ची को परिजनों ने पिला दिया। दवा पीने के कुछ देर बाद तीन साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले परिजन बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसने हाथ खड़ा कर दिया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन तत्काल उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल ले गए। हालांकि बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। संभाग में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने की यह तीसरी घटना है।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम केरता निवासी प्रताप सिंह की तीन वर्षीय बेटी आरोही की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने फिर दवा देने वाले झोलाछाप डॉक्टर को बुलाकर बच्ची को दिखाया। फिर उससे दवा लेकर पिला दिया। दवा पीने के कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। वह अचेत हो गई। अंबिकापुर के मिशनरी अस्पताल पहुंचते तक उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

