रायपुर। क्रिकेट मैच देखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलो से आने वाले दर्शकों और खिलाड़ियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 मैच खेला जाएगा। यह मैच कल एक दिसंबर को खेला जाएगा। बीते दिनों बुधवार को दोनों टीमें रायपुर पहुंच चुकी है।
रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए मार्ग
रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
बिलासपुर- सिमगा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शको के लिए मार्ग व्यवस्था
बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्थाबलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओव्हरब्रीज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
बालोद, काँकेर व धमतरी की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था
धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रायल चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
राजनांदगाँव- दुर्गकी ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था
दुर्ग व राजनांदगाँव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड 01 होकर पचपेढ़ीनाका- लालपुर- माना- तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था
महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग
पासधारी वाहन जिन्हे पार्किंग A, B, C, D, E व रिजर्व का पास जारी हुआ है वे सेरीखेड़ी ओव्हर ब्रीज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E व रिजर्व में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
जानिए क्या-क्या स्टेडियम ले जाना रहेगा प्रतिबंध
1 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा नवा रायपुर में आम लोगों के लिए कई सामानों का ले जाना प्रतिबंधित रहेगा. इनमें शराब, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला शामिल है. साथ ही माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, पटाखा, चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, सिक्के,ऑलपिन, पेचकस, पलाश, सेल्फी स्टिक सहित अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित रहेगा.

