कोरबा। कोरबा जिले में अवैध शराब पकड़ने गयी पुलिस की टीम को गांव के लोगों द्वारा बंधक बना लिये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई पर भड़के ग्रामीणों ने गांव के बीच पुलिस को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद बंधक बन पुलिस टीम को छुड़ाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के बेचुल भाटा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में अवैध तरीके से शराब बनाने और बचने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद आज उरगा पुलिस की टीम ने गांव में छापामार कार्रवाई कर ग्रामीण के घर की तलाशी कर एक ग्रामीण के घर से साढ़े चार लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर ग्रामीण को गिरफ्तार कर थाने ले जाती, उससे पहले ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस टीम को गांव में ही घेर लिया।
पुलिस की टीम कुछ करती, उल्टे नाराज ग्रामीण पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर भारी पड़ने लगे। ग्रामीणों के इस आक्रोश के बीच घिरे पुलिस टीम ने तत्काल इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद दर्री सीएसपी प्रशिक्षु विमल पाठक, कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा सहित अन्य थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। गांव में तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया गया।
जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाये। अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबकारी और पुलिस विभाग के लोग थोड़ी मात्रा में शराब मिलने पर भी उसकी मात्रा बढ़ाकर ग्रामीणों के खिलाफ जबरन कार्रवाई का धौंस दिखाते है। इसके बाद कार्रवाई न करने के नाम पर उनसे मोटी रकम की मांग की जाती है। ग्रामीणों के इन सारे आरोपों के बीच पुलिस अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद गांव के लोग शांत हुए। जिसके बाद जाकर गांव में फंसी पुलिस की टीम पुलिस अधिकारियों के साथ वापस थाने लौट सकी।
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

