बेमेतरा। ग्राम कुंआ में आगामी श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 50वें वर्ष (स्वर्ण जयंती वर्ष 2026) के रूप में मनाया जाएगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
आयोजन की शुरुआत 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को नवधा प्रारंभ से होगी, जबकि 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को नवधा विश्राम के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यह आयोजन तहसील नवागढ़, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।

समारोह में आचार्य पं. श्री मोहन लाल पाण्डेय जी के सान्निध्य में रामकथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठहरने व अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार यह अखण्ड नवधा रामायण आयोजन ग्रामवासियों की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। समिति ने आसपास के सभी ग्रामों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों, आयोजन समिति एवं दानदाताओं का विशेष सहयोग रहा है।
📞 संपर्क सूत्र:
डॉ. राजेन्द्र कुमार साहू — मो. 9755500142
(यह आयोजन समस्त ग्रामवासी कुंआ, जिला बेमेतरा द्वारा आयोजित है।)

