बिलासपुर। कोरबा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार रतनपुर से बेलतरा की ओर जा रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सिम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
ट्रेलर चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

