रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।
भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील
बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे ने कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ त्यौहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के दुरुपयोग और नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समाज प्रमुखों ने जताई सहमति
बैठक में विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया और प्रशासन के साथ मिलकर शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसीपी (उत्तर) मयंक गुर्जर, डीसीपी (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित सभी सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

