रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की और उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल श्री डेका को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति तथा शॉल भेंट स्वरूप प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के सतत विकास की अपेक्षा व्यक्त की।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

