बलौदाबाजार। जिले में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के दो मामलों में कुल 19.62 बल्क लीटर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल बाजार कीमत 10,900 रुपये बताई जा रही है।
आरोपी के कब्जे से 84 पाव देशी शराब बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरी (स) में कार्रवाई के दौरान आरोपी चेतन मनहरे (25 वर्ष) पिता राजकुमार मनहरे के कब्जे से 84 पाव देशी शराब (15.12 बल्क लीटर) जब्त की गई। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 8,400 रुपये आंकी गई है।
महिला के पास से भी शराब बरामद
इसी दौरान टीम ने सतवंतीन बाई (54 वर्ष) पति जोहार लाल मनहरे निवासी सुंदरी (स) के कब्जे से 25 पाव देशी मसाला शराब (4.5 बल्क लीटर) बरामद की। इसकी कीमत करीब 2,500 रुपये बताई गई है।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) तथा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार साहू, पी. माधव राव, पुलिस बल से विष्णु खटकर, भानु तथा नगर सैनिक कमल वर्मा, दुर्गेश्वरी कुर्रे और राजकुमारी पैकरा शामिल रहे।

