रायपुर, 10 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापानी मंत्री आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।
जापान यात्रा का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपनी जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं और राज्य में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण मौजूद है, जिससे देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
ये जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे।

