रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी मिलने के बाद प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चार साल का रहेगा कार्यकाल
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त
गौरतलब है कि रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं और राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जशपुर कलेक्टर के रूप में भी दी सेवाएं
इससे पहले वे जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यों की व्यापक सराहना की गई थी।
प्रशासनिक अनुभव का मिला सम्मान
PMO में उनकी नियुक्ति को उनके अनुभव और कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है, जो अब केंद्र स्तर पर उपयोग में लाई जाएगी।

