कबीरधाम। जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित रानीदहरा जलप्रपात में आज सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अब तक नहीं हो सकी पहचान
फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतका की पहचान हो सके।
हादसा या कुछ और? जांच जारी
प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है या किसी अन्य घटना से जुड़ा हुआ है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

