मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। केल्हारी थाना क्षेत्र के तिलोखन गांव में एक पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर आरोपी पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की असली वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

