Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM साय ने बताया बड़ा कदम, 656 किमी रेल नेटवर्क बढ़ाने वाली परियोजनाओं से प्रदेश को मिलेगा फायदा

      September 10, 2026

      CM साय के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को बढ़ावा, रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक बड़ा इंडस्ट्रियल फेयर

      September 10, 2026

      CG News: CM विष्णुदेव साय की पहल पर शशिकांत AIIMS रायपुर में भर्ती, इलाज के लिए 4 लाख रुपये की मदद

      September 10, 2026

      विष्णु देव साय सरकार का जनकल्याण अभियान, सेवा सेतु शिविरों में मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

      September 10, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संरक्षण की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्यों के निर्देश

      September 10, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, छत्तीसगढ़ को बताया गौरव का क्षण
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, छत्तीसगढ़ को बताया गौरव का क्षण

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuMay 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का एपिसोड छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, प्रेरणा और आत्मविश्वास का क्षण रहा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय मंच से छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख किया जाना पूरे प्रदेश के सम्मान और पहचान को नई ऊंचाई देने वाला है।

    अनिमेष कुजूर की उपलब्धि का हुआ उल्लेख

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जशपुर जिले के घुइटांगर गांव से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले युवा धावक अनिमेष कुजूर की उपलब्धि का उल्लेख प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

    उन्होंने कहा कि अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ 10.15 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अनिमेष ने अपने परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    खेल भावना का दिया संदेश

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा केवल एक-दूसरे को पीछे छोड़ने के लिए नहीं, बल्कि देश का मान बढ़ाने के लिए होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर को भी मिली पहचान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक मल्हार में ज्ञान भारतम् अभियान के तहत मिली दुर्लभ ताम्र-पट्टिकाओं का प्रधानमंत्री द्वारा उल्लेख किया जाना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    बताया जा रहा है कि ये ताम्र-पट्टिकाएं लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी हैं और पांडुवंशी शासनकाल से जुड़ी मानी जा रही हैं। प्राचीन ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लिखी गई यह धरोहर उस समय की शासन व्यवस्था, संस्कृति और सामाजिक जीवन की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।

    छत्तीसगढ़ के लिए दोहरी उपलब्धि

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एक ओर जशपुर का युवा खिलाड़ी देश को नई गति देने का सपना देख रहा है, वहीं दूसरी ओर मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर भारत के गौरवशाली अतीत की कहानी बता रही है। यह छत्तीसगढ़ के लिए दोहरी उपलब्धि है, जो पूरे प्रदेश में आत्मगौरव और नई ऊर्जा का संचार करेगी।

    इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित रहे।

    Animesh Kujur Bilaspur Heritage Chhattisgarh News Chhattisgarh Talent CM Vishnu Deo Sai Cultural Heritage News Jashpur News Malhar Copper Plates Mann Ki Baat Mann Ki Baat Episode 134 PM Modi News PM Narendra Modi Sports News Vishnu Deo Sai News
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में अत्याधुनिक आईटी पार्क का किया लोकार्पण, युवाओं को रोजगार की नई सौगात
    Next Article 16 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में बड़ी कार्रवाई, यूपी से आरोपी कुलदीप उर्फ अभिषेक पाठक गिरफ्तार
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CM साय ने बताया बड़ा कदम, 656 किमी रेल नेटवर्क बढ़ाने वाली परियोजनाओं से प्रदेश को मिलेगा फायदा

    September 10, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM साय के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को बढ़ावा, रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक बड़ा इंडस्ट्रियल फेयर

    September 10, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: CM विष्णुदेव साय की पहल पर शशिकांत AIIMS रायपुर में भर्ती, इलाज के लिए 4 लाख रुपये की मदद

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM साय ने बताया बड़ा कदम, 656 किमी रेल नेटवर्क बढ़ाने वाली परियोजनाओं से प्रदेश को मिलेगा फायदा

    September 10, 2026

    CM साय के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को बढ़ावा, रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक बड़ा इंडस्ट्रियल फेयर

    September 10, 2026

    CG News: CM विष्णुदेव साय की पहल पर शशिकांत AIIMS रायपुर में भर्ती, इलाज के लिए 4 लाख रुपये की मदद

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.