रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों से किए गए वादों पर तेजी से अमल शुरू हो गया है। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम सिलमा और कुनकुरीकला में पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम निर्माण के प्रस्तावों को प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।
सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर कार्रवाई
3 मई 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी मांगों को सुना था। इसके बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इन विकास कार्यों को मिली मंजूरी
- ग्राम सिलमा में 18.30 लाख रुपये की लागत से नवीन पंचायत भवन निर्माण
- डीएमएफ मद से 2.50 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम निर्माण
- मनरेगा मद से 11.63 लाख रुपये की लागत से नवीन पीडीएस भवन निर्माण
- ग्राम कुनकुरीकला में 18.30 लाख रुपये की लागत से नए पंचायत भवन का निर्माण
इन परियोजनाओं को डीएमएफ (DMF) और मनरेगा के अभिसरण से स्वीकृति दी गई है।
ग्रामीणों ने जताया आभार
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणाओं पर त्वरित अमल के लिए खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सुशासन तिहार के जरिए शासन और प्रशासन सीधे जनता तक पहुंचकर समस्याएं सुन रहा है और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान भी सुनिश्चित कर रहा है।
सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा प्रशासन
राज्य शासन के अनुसार, सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त मांगों और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंच सके।

