राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर के दो दिवंगत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
दुर्घटना में दोनों छात्रों की मृत्यु होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने योजना के अंतर्गत उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। विभागीय अधिकारियों ने ग्राम बोरतलाव पहुंचकर दिवंगत छात्रों के परिजन राकेश मंडावी को दोनों सहायता राशि के चेक सौंपे।
शिक्षा विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं की स्थिति में उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें तत्काल राहत मिल सके।
प्रशासन ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों और उनके परिवारों के हितों की सुरक्षा के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।


