Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CG Agriculture: किसान ने अपनाई फसल विविधीकरण की राह, एक ही खेत में कई फसलों से सालभर कमाई का रास्ता

      August 9, 2026

      PM Awas Yojana: आवास पूरा करने वाले हितग्राहियों को मिली खुशियों की चाबी, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

      August 9, 2026

      CG News: महतारी वंदन योजना से नीलम के जीवन में आया बदलाव, आर्थिक संबल के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

      August 9, 2026

      CM विष्णुदेव साय ने युवाओं से किया संवाद, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग को लेकर बताई सरकार की योजनाएं

      August 9, 2026

      पुसौर में शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार का विस्तार, नालंदा परिसर और सरकारी नर्सिंग कॉलेज को मंजूरी

      August 9, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » CG News: सूर्य घर योजना से नीधि वर्मा का परिवार बना ऊर्जा दाता, बिजली बिल हुआ लगभग शून्य
    छत्तीसगढ़

    CG News: सूर्य घर योजना से नीधि वर्मा का परिवार बना ऊर्जा दाता, बिजली बिल हुआ लगभग शून्य

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना सरगुजा जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही आम परिवारों को बिजली खर्च से राहत दिलाने और ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना का लाभ लेकर अंबिकापुर के मायापुर निवासी नीधि वर्मा का परिवार अब बिजली खर्च के बोझ से राहत पाकर सौर ऊर्जा के माध्यम से अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है। घर में सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

    नीधि वर्मा ने बताया कि सोलर संयंत्र लगवाने से पहले उनके घर में हर महीने करीब 4 से 5 हजार रुपये तक बिजली बिल आता था। बढ़े हुए बिजली खर्च से परिवार के बजट पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कराने के बाद अब घरेलू बिजली की जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं और बिजली बिल लगभग पूरी तरह समाप्त हो गया है।

    उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें करीब 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सिडी शामिल है। इस आर्थिक सहायता से सोलर संयंत्र लगाने की लागत का बड़ा हिस्सा कम हुआ और उनके परिवार के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हो गया।

    सौर ऊर्जा से मिलने वाले लाभ को साझा करते हुए नीधि वर्मा ने बताया कि पहले उनका परिवार केवल बिजली का उपभोक्ता था, लेकिन अब वे स्वयं बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। घरेलू जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली विद्युत ग्रिड में वापस जाती है और नियमानुसार उसका लाभ भी प्राप्त होता है।

    उन्होंने कहा, “पहले हम बिजली उपभोक्ता थे, लेकिन अब ऊर्जा दाता बन गए हैं।” उनका मानना है कि सौर ऊर्जा अपनाने से परिवार को बिजली बिल में राहत मिलने के साथ देश की ऊर्जा व्यवस्था में आम नागरिक की भागीदारी भी बढ़ रही है।

    विद्युत विभाग के अनुसार, सरगुजा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ तेजी से पहुंच रहा है। अंबिकापुर शहर में 1,000 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना के लक्ष्य के विरुद्ध 2,021 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 1,985 हितग्राहियों के लिए वेंडर चयनित किए जा चुके हैं, जबकि 1,136 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं।

    वहीं, अंबिकापुर ग्रामीण क्षेत्र में भी 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,282 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 1,200 हितग्राहियों के लिए वेंडर चयनित किए गए हैं और 305 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

    प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सरगुजा में परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। रूफटॉप सोलर संयंत्रों की बढ़ती संख्या ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में जिले की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

    नीधि वर्मा ने अधिक से अधिक परिवारों से प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ लेकर घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना परिवार और देश दोनों के हित में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम नागरिकों को आर्थिक राहत देने के साथ स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    Cg news PM Surya Ghar Yojana Solar Energy Solar Subsidy अंबिकापुर नीधि वर्मा सरगुजा सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleRaksha Bandhan 2026: घर से दूर जवानों तक पहुंचेगा कवर्धा की बहनों का प्यार, हाथों से तैयार की राखियां
    Next Article CG Sports: खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान, ₹100 करोड़ का मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन; 33 जिलों में प्रशिक्षण केंद्र
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG Agriculture: किसान ने अपनाई फसल विविधीकरण की राह, एक ही खेत में कई फसलों से सालभर कमाई का रास्ता

    August 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    PM Awas Yojana: आवास पूरा करने वाले हितग्राहियों को मिली खुशियों की चाबी, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

    August 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: महतारी वंदन योजना से नीलम के जीवन में आया बदलाव, आर्थिक संबल के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

    August 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13944/229

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CG Agriculture: किसान ने अपनाई फसल विविधीकरण की राह, एक ही खेत में कई फसलों से सालभर कमाई का रास्ता

    August 9, 2026

    PM Awas Yojana: आवास पूरा करने वाले हितग्राहियों को मिली खुशियों की चाबी, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

    August 9, 2026

    CG News: महतारी वंदन योजना से नीलम के जीवन में आया बदलाव, आर्थिक संबल के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.